पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीलोखेड़ी। पुलिसने जी टी रोड पर स्थित एक नाले से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। उसकी उम्र करीब 45 साल बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति कई दिनों से जीटी रोड पर घूमता दिखाई दे रहा था उसकी मानसिक दशा ठीक नहीं थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक ने सलेटी रंग की पैंट पहन रखी थी। पिछले कई दिनों से बिजली बोर्ड के समीप घूमता रहता था। बिहारी भाषा में बात करता था। रात 10 बजे के करीब पेट्रोल पंप की दीवार के साथ बैठा था और चाय वाले दुकानदार ने उसे रोटी भी खिलाई थी। पुलिस के अनुसार रात को ही नाले में गिरने से उसकी मौत हो गई