पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाता खुलवाने के लिए बुजुर्ग हो रहे हैं परेशान

खाता खुलवाने के लिए बुजुर्ग हो रहे हैं परेशान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुजुर्गोंको मार्च महीने से आन लाइन पेंशन किए जाने से बजुर्गो के लिए सिरदर्द बन गई है। सबसे बड़ी मुसीबत बजुर्गो के लिए बैंक में खाता खुलवाने की है बेसहारा असहाय बजुर्ग नपा बैंक के चक्कर काट रहे है। सरकार ने हालांकि बैंक अधिकारियों को नपा कार्यालय में ही बजुर्गो के खाते खोलने के निर्देश जारी किए है। लेकिन इन आदेशों की हवा ही निकल गई है।

बुजुुर्गों से पांच महीने से आन लाइन पेंशन देने का प्रावधान किया गया है। हर महीने मार्च महीने से बर्जुर्गो की पैंशन उनके बैंक अकाउंट में जाया करेगी। इसके लिए बजुर्गों को बैंक खाता खोलने को कहा गया है। जिन बजुर्गों के बैंक में अकाउंट नहीं है उन्हें बैंक में अकाउंट खोलने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। हालांकि बजुर्गों की सुविधा के लिए उनके खाते नपा कार्यालय में ही बैंक का खाता खोलने के आदेश बैंकों को दिए गए है। लेकिन इन आदेशों को दरकिनार कर दिया गया है। बैंक अधिकारी नपा में नहीं बैंठ रहे और बर्जुग खाते खुलवाने के लिए कभी नपा कार्यालय और कभी बैंक के चक्कर काट रहे है।

खाते के लिए पूरे दस्तावेज होने से भी बजुर्गो को भारी परेशानी हो रही है। अनेक बजुर्गों तो चलने में असमर्थ है, और अनेक बेसहारा भी है। बजुर्ग हरी राम,राम लाल,शांति देवी का कहना है कि वह चलने फिरने से असमर्थ है और बैंक में खाता कैसे खोलना है इसके लिए उन्हें अनेक लोगों से पूछताछ करनी पड़ती है बैंक के अधिकारी भी खाता खोलने में उनकी सहायता नहीं कर रहे है

नीलोखेड़ी . नपाकार्यालय में पैशन बनवाने के लिए लगी भीड़।