वैशाली को मिस डीएवी और विपुल को मिस्टर डीएवी
नीलोखेड़ी| डीएवीसेंटरिक पब्लिक स्कूल में 12 कक्षा का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बच्चों ने विभिन्न प्रकार की वेशभूषा पहनकर सभी को मनोरंजन किया। प्रधानाचार्य विजय कुमार काशिव ने बच्चों के अच्छे भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विदाई शब्द आंखों में नमी देता है, लेकिन उससे ज्यादा खुशी इस बात की होती है कि बच्चे अपने उज्जवल भविष्य के लिए आगे बढ़ रहे है। भगवान सबको अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सदमार्ग दें और पढ़-लिख कर अपने माता-पिता का नाम रोशन कर सकें। बच्चों ने स्कूल में बिताए पलों का सबके सामने शेयर किए। विद्यालय ने छात्रा वैशाली को मिस डीएवी और विपुल को मिस्टर डीएवी चुना गया। अच्छी आकर्षक वेशभूषा में गरिमा को मुकुल वर्मा को चुना गया। प्रिय छात्र-छात्राओं में से पूजा हरिपाल को घोषित किया गया।