महर्षि दयानंद सरस्वती जन्मोत्सव एवं बोधोत्सव पर्व की तैयारियां शुरू
नीलोखेड़ी| मार्चमें होने वाले महर्षि दयानंद सरस्वती जन्मोत्सव एवं बोधोत्सव पर्व की तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। आर्य समाज ने इस वर्ष को तीन दिन लगातार मनाने का फैसला किया है। तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम का आगाज प्रभातफेरी से किया गया है। 7 फरवरी को प्रभातफेरी शुरू की गई है और यह कार्यक्रम 21 फरवरी तक किया जाएगा। कार्यक्रम में विशाल शोभायात्रा, पारिवारिक सत्संग यज्ञ भी रखे गए हैं। सभा के अध्यक्ष बीपी बतरा ने बताया कि आर्य समाज साधारण सभा महर्षि दयानंद सरस्वती जन्मोत्सव एवं बोधोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन 7 मार्च से 7 मार्च तक होगा।