- Hindi News
- आज करीब 11 घंटे बाधित रहेगी बिजली की सप्लाई
आज करीब 11 घंटे बाधित रहेगी बिजली की सप्लाई
निसिंग| बिजलीनिगम के एसडीओ केके यादव ने बताया कि सर्दी के मौसम में बढ़ने वाली बिजली की खपत से कई बार सप्लाई बाधित हो जाती है। जिसके मद्देनजर सुबह करीब 8 बजे से रात्रि करीब 7 बजे तक 220 केवी ग्रिड पावर स्टेशन की रिपेयर का काम किया जाएगा। जिस कारण क्षेत्र में दिनभर बिजली सप्लाई बंद रहेगी। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से सांय के समय वाटर सप्लाई दिए जाने की पूरी कोशिश की जाएगी, लेकिन यदि रिपेयर का काम पूरा नही हो पाया तो वाटर सप्लाई भी नहीं दी जा सकेगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे सप्लाई के समय तक पानी की जरूरत को पूरा कर ले।