पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुरानी रंजिश के तहत किया हमला, एक हुआ गंभीर

पुरानी रंजिश के तहत किया हमला, एक हुआ गंभीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निसिंग | गुनियानारोड पर खेतों से बाइक पर सवार होकर अपने डेरा पर जा रहे चाचा भतीजा पर पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने कार की टक्कर मारकर हमला बोल दिया। पुलिस ने युवक की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। निसिंग स्थित गोराया डेरा निवासी घायल गुरदेव के भतीजे गुरजंट ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि शुक्रवार शाम वह अपने चाचा के साथ बाइक पर सवार होकर खेतों से अपने डेरा पर रहे थे। आरोप है कि कार में सवार छह लोगों ने उनकी बाइक को टक्कर मारकर दोनों को नीचे गिराकर डंडों, तलवार, लाठियों देशी कट्टा से हमला बोल दिया। युवक द्वारा शोर मचाने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। निसिंग थाना प्रभारी अजीत कुमार का कहना है कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।