पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पोस्टर मेकिंग में काजल रही प्रथम स्थान पर

पोस्टर मेकिंग में काजल रही प्रथम स्थान पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निसिंग | मातासुंदरी खालसा गर्ल्स कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्यातिथि पहुंची कालेज प्रिंसिपल डॉ. सतवंत कौर मान ने छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना का महत्व विस्तार पूर्वक बताया। कॉलेज में दिवस के उपलक्ष्य में स्लोगन राइटिंग, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। पोस्टर मेकिंग में छात्रा काजल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि स्लोगन राइटिंग में पूनम प्रथम रही। कार्यक्रम में छात्राओं ने लाडली नाटक के माध्यम से समाज में फैली कुरीतियों पर जीवंत दृश्य प्रस्तुत किए। प्रिंसिपल की ओर से विजेता छात्राओं को सम्मानित किया गया। मौके पर डॉ.. गीतिका शर्मा, मेवा, गीतांजलि, मोनिका, मीना बांगर, मनदीप मनजोत सहित अन्य कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा।

निसिंग, कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में नाटक का मंचन करती छात्राएं।