- Hindi News
- तीन ट्रांसफार्मरों से किया कीमती सामान चोरी
तीन ट्रांसफार्मरों से किया कीमती सामान चोरी
निसिंग| गुनियाना गांव में चोरों ने तीन ट्रांसफार्मरों से कीमती सामान चुरा लिया। किसानों ने मामले की शिकायत विद्युत निगम अधिकारियों से कर ट्रांसफार्मर जल्द देने की मांग की है, ताकि गेहूं की सिंचाई समय पर की जा सके। गुनियाना निवासी किसान राजेंद्र सिंह, दर्शन सिंह मोहन लाल ने निगम को दी अपनी शिकायत में बताया कि सांय के समय वे खेतों से पशुओं का चारा लेकर घर गए थे। अगले दिन खेतों में पहुंचने तो ट्रांसफार्मर नीचे पड़े थे और उनसे कीमती सामान गायब था। किसानों ने बिजली निगम के अधिकारियों से जल्द ट्रांसफार्मर देने की मांग की है। गौरतलब है कि इससे पहले भी क्षेत्र में दर्जनों ट्रांसफार्मरों से कीमती सामान चोरी हो चुका है और सर्दियों में ऐसी वारदात बढ़ जाती हैं।