बेटी बचाने का दिया गया संदेश
निसिंग| गांवगोंदर में सरपंच अनिता राणा के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में माता सुंदरी खालसा कन्या महाविद्यालय की स्वयंसेविकाओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कॅालेज प्रधानाचार्य सतवंत कौर मान ने शिरकत की।
छात्राओं ने लघु नाटिकाओं से लोगों को जागरूक किया। छात्राओं ने अपने भाषण में स्त्री को जग जननी बताया और कहा कि बेटी के बिना संसार की कल्पना नहीं की जा सकती है। प्रधानाचार्य सतवंत कौर मान ने छात्राओं ग्रामीण महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कैंप का मुख्य उद्देश्य आम जनता को समाज में फैली बुराइयों के प्रति सचेत करना है। सरपंच अनिता राणा ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में कैंप प्रभारी डॉॅॅ. अनिता खिप्पल, सदस्य, प्रो. गीतिका शर्मा किरण शर्मा ने विशेष सहयोग दिया। मौके पर स्वयं सेविका आरती, अल्का, मनीषा , ज्योति अनु आदि ने प्रस्तुत दी।
निसिंग . एनएसएसकैंप में नाटक का मंचन करती छात्राएं।