किसान क्लब की बैठक 10 फरवरी को
निसिंग | जिलाकिसान वेलफेयर क्लब की बैठक डीडीओ ऑफिस में 10 फरवरी को होगी। बैठक में कई विभागों के अधिकारी वैज्ञानिक हिस्सा लेंगे। क्लब के जिला प्रवक्ता राजकुमार ने बताया कि बैठक में किसानों को कई जानकारियां दी जाएंगी। बैठक में पीला रतुआ, सब्जियों की बीमारियों सहित किसानों की समस्याओं पर भी विचार किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता क्लब प्रधान ईलम सिंह करेंगे। बैठक में संबंधित विभाग के विशेषज्ञ भी भाग लेंगे।