- Hindi News
- पीएम मोदी बताएं, किसानों के अच्छे दिन कहां गए : बब्बर
पीएम मोदी बताएं, किसानों के अच्छे दिन कहां गए : बब्बर
निसिंग | रोड़ीसाहब गुरुद्वारा स्थित बरात घर में भारतीय किसान यूनियन की एक बैठक ब्लाॅक प्रधान कुलदीप सिंह बब्बर की अध्यक्षता की गई। जिसमे धान की बिक्री किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बब्बर ने कहा कि मंडी में पहुंची धान को कम दामों में खरीदा जा रहा है। जिससे किसान को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। मोदी सरकार ने किसानों को अच्छे दिन का वादा किया था, लेकिन स्थिति इसके विपरीत है। धान के कम दामों को देखते हुए तो लग रहा है कि अब किसानों के बुरे दिन गए हैं। मोदी देश के किसानों को बताएं की उनके अच्छे दिन आखिए कहां चले गए हैं। कुलदीप सिंह बब्बर ने कहा कि बीते वर्ष किसानों कि 1509 किस्म की धान चार से साढ़े चार हजार रुपए प्रति क्विंटल तक बिकी थी, जो इस बार 2000 से 2800 रुपए तक खरीदी जा रही है। व्यापारी खरीद को लेकर अपनी मनमानी कर रहे हैं। पहले ही किसान सूखे की मार झेल चुके हैं और अब फसल को कम दामों पर खरीदा जा रहा है।