आदेश लागू नहीं करने पर जताया रोष
निसिंग| शहरके विद्युत प्रसारण निगम कार्यालय में एचएसईबी वर्कर यूनियन सदस्यों ने सरकार द्वारा जारी आदेशों को लागू नहीं करने के विरोध में गेट मीटिंग की। जिसमें कर्मचारियों ने चीफ इंजीनियर छिल्लर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यूनिट प्रधान ज्ञानचंद ने बताया कि केंद्रीय परिषद के आदेश पर निगम की सभी सब डिविजनों में यूनियन सदस्यों की ओर से दो दिवसीय गेट मीटिंग कर चीफ इंजीनियर के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा और चीफ का घेराव भी किया जाएगा। इस अवसर पर श्रीराम शर्मा, महाबीर सिंह, राजकुमार, मोहर सिंह, पूर्णचंद, जयभगवान, श्याम सुंदर राजकुमार सहित अन्य यूनियन सदस्य मौजूद थे।