पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा में भाई भतीजावाद का कोई स्थान नहीं : शर्मा

भाजपा में भाई भतीजावाद का कोई स्थान नहीं : शर्मा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निसिंग| गांवसौदापुर गामड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अशोक शर्मा सांभली की अध्यक्षता में हुई। जिसमें दर्जनभर युवाओं ने भाग लेकर पार्टी की कार्यप्रणाली पर बातचीत की। शर्मा ने कहा कि पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सशक्त भाजपा सशक्त भारत सदस्या अभियान के तहत भारी संख्या में युवा पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं।

भाजपा ईमानदार पार्टी है, जोकि देश हित में कार्य करती है। भ्रष्टाचार, भाई भतीजावाद और परिवारवाद का भाजपा में कोई स्थान नहीं है। जबकि कांग्रेस की सरकार में जातिवाद परिवारवाद का महत्वपूर्ण स्थान रहा है। कांग्रेस सरकार में अपने ही चहेतों को रोजगार नौकरियों में अहम स्थान देने का काम किया है। इस दौरान काबल सिंह डाचर, गणेश गोयल निसिंग, अनिल कुमार, रविंद्र कोयर, देशराज कंबोज, सतपाल शर्मा, विजय कुमार, पाला राम बरास सहित अन्य मौजूद रहे।