पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

किसानों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निसिंग | शहरके रोड़ी साहिब गुरुद्वारा स्थित बारात घर में ब्लाक प्रधान कुलदीप सिंह बब्बर की अध्यक्षता में 25 सितंबर को जंतर-मंतर पर भाकियू की होने वाले प्रदर्शन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।

जिसमें किसानों को अपने हकों की लड़ाई लड़ने के लिए प्रदर्शन में पहुंचने का आह्वान किया गया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बताया कि प्रदर्शन में हरियाणा, पंजाब, यूपी दिल्ली सहित अन्य राज्यों के किसान भाग लेंगे रैली में स्वामीनाथन आयोग की रिर्पोट को लागू किए जाने की मांग की जाएगी, ताकि किसानों को उनकी फसल का लागत के आधार पर समर्थन मूल्य मिल सके। उन्होंने कहा कि किसानों की एकता के अभाव में व्यापारी वर्ग उनकी फसलों को कम दामों में खरीद कर रहा है। जिस कारण किसान निरंतर घाटे में जा रहा है। किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। इस बार सूखा पड़ने से धान की पैदावार में भारी कमी आई है। व्यापारी वर्ग भी किसानों की मंडी में पहुंची धान कम दामों में खरीद रहे है। जिस कारण कर्ज की दलदल में फंसता जा रहा है। यदि सरकार की ओर से किसान हित में जल्द ही कोई कदम नहीं उठाया तो किसान खेती छोड़ने पर मजबूर हो जाएंगे। कृषि में होने वाले घाटे के कारण ही किसानों को खेती से मोह भंग होता जा रहा है। बैठक में सरदार सूखा सिंह, मलूक सिंह, अंग्रेज सिंह, लवप्रीत बब्बर, पृथ्वी सिंह, रामफल, अमरजीत, केवल, हरभजन सिंह, हरनाम सिंह जगजीत सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

निसिंग. रोड़ीसाहिब गुरुद्वारा में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते किसान।