पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एटीएम का शटर तोड़ा, रुपए चुराने का भी किया प्रयास

एटीएम का शटर तोड़ा, रुपए चुराने का भी किया प्रयास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निसिंग | सांभलीगांव में अज्ञात चोरों ने एक बैंक के एटीएम रूम के शटर का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया है। लेकिन चोर एटीएम मशीन को क्षति पहुंचाने के बावजूद भी रुपए निकालने में विफल रहे। बैंक मेनेजर द्वारा घटना की शिकायत करने पर सीता माई पुलिस एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंच जांच की। पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश कर रही है। बस अड्डा सांभली स्थित केनरा बैंक की शाखा मेनेजर मनिंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि शनिवार को वह अपने एटीएम रूम के शटर को हर रोज की तरह ताला लगाकर गए थे। रविवार को उन्हें सूचना मिली की बैंक के एटीएम रूम के शटर का ताला टूटा हुआ है। चोरों ने एटीएम मशीन से रुपए चोरी करने के प्रयास में मशीन को भी काफी क्षति पहुंचाई है, लेकिन चोर मशीन से रुपए चोरी करने में असफल रहे।

घटनास्थल पर एकत्रित हुए लोग।