- Hindi News
- गांव ओंगद में हरिद्वार यात्रा से पहले कावड़ियों ने की भोले शंकर की पूजा
गांव ओंगद में हरिद्वार यात्रा से पहले कावड़ियों ने की भोले शंकर की पूजा
निसिंग| हरिद्वारसे गंगाजल लाने के लिए सोमवार को कावड़ियों का जत्था ओंगद गांव से ने रवाना हुआ। शिवभक्तों ने पहले महंत ओमनाथ मंदिर प्रधान विजयपाल राणा की अगुवाई में मंदिर में पूजा-अर्चना की। इससे पूर्व कावडिय़ों ने गांव के सभी मंदिरों में माथा टेका। बाबा उदय नाथ डेरा प्रमुख महंत ओमनाथ ने कावडिय़ों को सुखद यात्रा का आशीर्वाद दिया। पूजा के दौरान मंदिर में शिव के जयकारे गूंजायमान रहे। मंदिर प्रधान विजयपाल राणा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार शिवरात्रि पर्व मनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि पर्व पर हरवर्ष गांव से डाक कावड़ लाने के लिए सैकड़ों शिवभक्त हरिद्वार जाते हैं।