- Hindi News
- गांव बरास में दूसरी पंचायत के लिए अधिकारियों ने जानी लोगों की राय
गांव बरास में दूसरी पंचायत के लिए अधिकारियों ने जानी लोगों की राय
निसिंग| बरासगांव में दो पंचायत बनाने की ग्रामीणों की मांग के बाद शुक्रवार को लोगों की राय जानने के लिए बीडीपीओ कार्यालय के एससीपीओ निहाल सिंह ग्राम सचिव विक्रम सिंह ने गांव में सभा का आयोजन किया।
अधिकारियों ने सभा में उपस्थित सैकड़ों ग्रामीणों की गांव में दूसरी पंचायत बनाए जाने बारे राय जानी। ग्रामीणों ने गांव में दूसरी पंचायत बनाए जाने के पक्ष में अधिकारियों के समक्ष हस्ताक्षर कर अपनी सहमति जताई। गौरतलब है कि खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को करीब आठ माह पहले ग्रामीणों ने गांव में दूसरी पंचायत बनाने की अपील की थी। अधिकारियों से कहा कि दूसरी पंचायत में गांव के कुछ डेरों को शामिल किया जाए जो दो से तीन किलोमीटर तक की दूरी पर हैं। ताकि डेरों पर रहने वाले लोग पंचायत के विकास कार्यों से वंचित रहें।
निसिंग . बरासगांव में ग्रामीणों से दूसरी पंचायत बनाने बारे राय लेते अधिकारी।
गांव में हैं लगभग छह हजार मतदाता
ग्रामीणोंने बताया कि गांव में लगभग छह हजार मतदाता हैं। गांव की आबादी के हिसाब से गांव में दूसरी पंचायत बनाई जा सकती है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारियों से जल्द दूसरी पंचायत बनाने की मांग की है ताकि उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी हो। मौके पर चमन राणा, अशोक कुमार, राजकुमार, रामलाल, सुरेंद्र शर्मा, कपूर सिंह, पालाराम, मांगा राम प्रजापत, राम स्वरूप, नन्हा राम कश्यप, राजेश शर्मा, पदम राणा आदि मौजूद रहे।