- Hindi News
- ट्रक चालक ने तोड़ी बाइक, कुचपुरा से पकड़ा
ट्रक चालक ने तोड़ी बाइक, कुचपुरा से पकड़ा
निसिंग | गोंदररोड पर साइड में खड़ी एक बाइक पर ट्रक चालक ने ट्रक चढ़ा दिया। जिससे उस पर बैठे डाचर वासी प्यारा सिंह को मामूली चोटें भी आई हैं। ट्रक चालक को क्षेत्र के लोगों ने गांव कुचपुरा के समीप से काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। प्यारा सिंह ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह गोंदर रोड पर अपनी बाइक के पास खड़ा था। गोंदर की ओर से रहे एक ट्रक चालक जय करण ने उसकी बाइक के ऊपर ट्रक चढ़ा दिया।