मंजूरा को हरा बस्तली के छात्र रहे अव्वल
निसिंग | राजकीयवरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित खंड स्तरीय प्राइमरी स्कूली छात्रों की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी सुषमा कुश ने किया। कबड्डी प्रतियोगिता में बस्तली के छात्रों ने मंजूरा की टीम को हराकर पहला स्थान पाया। जबकि लड़कियों ने खो-खो प्रतियोगिता में अमुपुर ने बस्तली को हराया। लड़कों की खो-खो टीम में बस्तली ने अमुपुर को हराकर प्रथम स्थान पर रही। बैंडमिंटन में राजकीय प्राथमिक स्कूल हथलाना की टीम ने मंजूरा को शिकस्त दी। इस मौके पर पहुंची खंड शिक्षा अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों का भी महत्व होता है। खेलों से छात्रों का सर्वांगीण विकास होने के साथ-साथ शारीरिक विकास होता है।