शहर में जुआ खेलते पुलिस ने छह पकड़े
निसिंग| शहरकी एक काॅलोनी में पुलिस ने जुआ खेलते हुए छह व्यक्तियों को पकड़ा। ये लोग एक दुकान की छत पर ताश के साथ जुआ खेल रहे थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी अजैब सिंह की अध्यक्षता में एक टीम का गठन किया गया। टीम सदस्यों ने थाना प्रभारी के साथ जुआ खेल रहे निसिंग वासी दलबीर, हरदीप सिंह, संतोष, संजय, सतीश, अमरजीत बरास, को गिरफ्तार किया। इन लोगों से पुलिस ने पांच मोबाइल फोन जिनमें कई सिम थी। इसके साथ ही पुलिस ने मौके पर 26 हजार 6 सौ 70 रुपए बरामद किए। जिसको पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी आरोपियों को बुधवार अदालत में पेश किया जाएगा। थाना प्रभारी के अनुसार जुआ नशा केवल समाज को खोखला करता है, बल्कि परिवारों को भी तोड़ देता है।