- Hindi News
- स्वयंसेविकाओं ने दिया बेटी बचाने का संदेश
स्वयंसेविकाओं ने दिया बेटी बचाने का संदेश
बरासरोड स्थित माता सुंदरी खालसा महिला काॅलेज में चल रहे एनएसएस शिविर के छठे दिन छात्राओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को लेकर जागरुकता रैली निकाली। कालेज प्राचार्या सतवंत कौर मान ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरुकता रैली कालेज से प्रारंभ कर शहर के मुख्य बाजार से अनाज मंडी गेट तक निकाली गई। जिसमें स्वयं सेविकाओं ने हाथ में स्लोगन लिखी तख्ती बैनर लेकर लोगों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के प्रति जागरूक किया। इससे पूर्व कालेज प्राचार्या डा. मान ने छात्राओं को कन्या भ्रूण हत्या रोकने बेटी शिक्षा की अनिवार्यता के प्रति जागरूक किया गया। एक शिक्षित बेटी दो परिवारों को संवारती है। कैंप प्रभारी डा. अनीता खिप्पल सदस्य गीतिका शर्मा ने कहा कि समाज से कन्याभ्रूण हत्या नामक बुराई को खत्म करने के लिए प्रत्येक नागरिक को जागरूक होकर अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी, ताकि लिंगानुपात को सुधारा जा सके। बेटी समाज की जन्म दाता होती है।
निसिंग . मुख्यबाजार में जागरुकता रैली निकालतीं छात्राएं।
भ्रूण हत्या करने की शपथ दिलाई
बल्ला।जलमाणा गांव में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों और ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। चौकी इंचार्ज धर्मबीर ने कन्या भ्रूणहत्या करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं जागरूक होंगी, तभी आधुनिक समाज का निर्माण हो सकेगा। मात्र शक्ति ही परिवार और समाज का आधार है। समाज से बुराइयों को मिटाने के लिए प्रत्येक नागरिक के सहयोग की जरूरत है। मौके पर एएसआई मनफूल, एएसआई हरीश तमिजा, सतीश, राम कुवार, राजेंद्र, बलकार, कर्मबीर समेत मौजूद रहे।