पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाता खोलने नहीं आए पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारी

खाता खोलने नहीं आए पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैंक में खाता खुलवाने के लिए आए बुजुर्ग रहे दिनभर परेशान

भास्करन्यूज|निसिंग

शहरके सिंह सभा गुरुद्वारा में मंगलवार को बुढ़ापा अन्य पेंशन बांटी गई। मौके पर ही बैंकों की ओर से खाते खोले जाने थे, लेकिन पंजाब नेशनल बैंक की ओर से खाता खोलने के लिए कोई कर्मचारी अधिकारी नहीं पहुंचा। इस कारण सैकड़ों पेंशनधारक परेशान रहे।

पेंशनधारक पिंकी, रामप्यारी, बोती, कमलेश, सरोज संतोष सहित अन्य महिलाओं का कहना है कि बैंक की ओर से किसी के पहुंचने से उनको भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अन्य सभी बैंकों के कर्मचारी खाता खोलने के लिए वहां मौजूद थे, लेकिन पीएनबी की ओर से कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। नगरपालिका की ओर से जारी किए गए पत्र के अनुसार सभी पेंशन धारकों के खाते मौके पर ही खोले जाने थे। सोमवार को वार्ड नंबर एक से चार तक के खाते खोलकर गुरुद्वारा रोड़ी साहिब में दी गई। उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने मांग की कि पेंशन सही समय पर बैंकों में भेजी जाए। पेंशनधारकों को खाता खुलवाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विनय शर्मा पीएनबी के मैनेजर ने बताया कि दिल्ली कोर्ट में हूं। बैंक की ओर से कर्मचारी मौके पर क्यों नहीं पहुंचे, इसकी जांच की जाएगी। खाता खोलने वाले कर्मचारी की सोमवार को ड्यूटी लगाई गई थी।