पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस्तली गांव के निकट स्पीड ब्रेकर पर बाइक से उछलकर गिरी महिला, मौत

बस्तली गांव के निकट स्पीड ब्रेकर पर बाइक से उछलकर गिरी महिला, मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निसिंग। अपनेबेटे के साथ बाइक पर रिश्तेदारों को मिलने पर जा रही एक महिला की बस्तली के पास बने स्पीड ब्रेकर से गिरकर मौत हो गई। घायल अवस्था में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए लाया गया। जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। गुरूवार सुबह सिकंदर खेड़ी निवासी बाइक सवार सुमित अपनी मां ऊषा देवी के साथ जुंडला में अपने रिश्तेदारों को मिलने जा रहे थे। बस्तली झाल के पास बने स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछलने से उसकी मां सड़क पर गिरकर घायल हो गई। जिसे स्थानीय सीएचसी में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया। जहां उपचार से पूर्व ही महिला की मौत हो गई। परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई करवाने से इंकार कर दिया।