- Hindi News
- बेटों से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं बेटियां
बेटों से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं बेटियां
निसिंग। बरासगांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में देवा इंडिया फांउडेशन की चेयर पर्सन साध्वी देवा ठाकुर ने पहुंच स्कूली विघार्थियों को अपने संबोधन में कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नही हैं।
बेटियां भी शिक्षित होकर डाक्टर, इंजीनियर, सेना की अधिकारी अन्य क्षेत्रों में अपना प्रदर्शन कर महत्वपूर्ण पदों को प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने विधार्थियों को आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा के साथ अपनी शिक्षा प्राप्त करें, ताकि आप जैसी प्रतिभाओं के कारण एक समृद्ध राष्ट्र का निर्माण हो सके।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रिंसिपल सुरेश शर्मा ने की। साध्वी ने प्रतिभावान विद्याथियों में छात्रा कोमल, किरण, तन्नु, शिवानी, ऋतु, स्वीटी, गुरमीत, राहुल, सागर गुलाब सहित 21 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
निसिंग. राजकीयस्कूल में विद्यार्थियों को संबोधित करती साध्वी देवा ठाकुर।