भास्कर न्यूज | निसिंग
भास्कर न्यूज | निसिंग
कस्बेके गांव सिंघड़ा में ग्राम पंचायत की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम को लेकर राजकीय स्कूल में छात्राओं को कापियां बांटी गई। कार्यक्रम में पंचायत की ओर से बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच बख्तावर सिंह ने स्कूली स्टाफ अन्य ग्रामीणों के साथ कार्यक्रम में सहयोग किया। इस दौरान स्कूल के मुख्याध्यापक बलकार सिंह संधू ने कहा कि बेटियां देश का भविष्य होती है, जो शिक्षित होने के बाद कई पीढ़ियों को संवार देती है। इनको बचाना पढ़ाना हर परिवार का कर्तव्य है, ताकि एक समृद्ध राष्ट्र का निर्माण हो सके। इस मौके पर पंच राजेश पीटीआई नारायण दत्त शर्मा सहित अन्य ग्रामीण स्टाफ सदस्यों मौजूद रहा।