पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवाओं में देशसेवा और आत्मरक्षा के गुर पैदा करना संघ का प्रयास : इंद्रेश

युवाओं में देशसेवा और आत्मरक्षा के गुर पैदा करना संघ का प्रयास : इंद्रेश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिहोवा | आरएसएसकी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने संघ की स्थानीय इकाई कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान इंद्रेश कुमार ने क्षेत्र में सरकार की गतिविधियों समस्याओं के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि आरएसएस का प्रयास है कि देश के हर कोने से युवा संघ के साथ जुड़े ताकि उनमें राष्ट्रप्रेम देश सेवा के संस्कारों के साथ-साथ आत्म रक्षा के गुर पैदा किए जा सकें। कार्यकर्ताओं ने कैलाश धाम रोड पर स्थित नगरपालिका की लगभग दो एकड़ भूमि पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाना, ब्लड बैंक पोस्टमार्टम रूम बनाना, राजकीय डिग्री कॉलेज भेरियां के जर्जर भवन का दोबारा निर्माण करना साइंस विषय की पढ़ाई, पिहोवा में कैथल रोड से गुहला रोड को सीधा जोड़ने के लिए डेरा फतेह सिंह, गलेडवा रोड ड्रेन पटरी से पश्चिमी बाइपास का निर्माण, नगरपालिका के पास पड़ी खाली भूमि पर बैंक स्कवेयर, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस गुहला रोड की रिपेयर, खेल स्टेडियम, पटियाला से वाया ढांड सीता माई करनाल मेरठ तक जाने वाली सड़क को नेशनल हाइवे का दर्जा देकर फोरलेन करने सहित कई मांगों से भी संघ प्रमुख को अवगत कराया। जिन्हें इंद्रेश ने सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर विजय बंसल, सुरेश वर्मा, पंकज गर्ग, संदीप गोयल, प्रीतम, विनोद मित्तल, राजीव, प्रह्लाद शर्मा, दीपक, पवन संजीव धीमान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...