पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सतिंद्र की हत्या के मामले में मां बहन ने रोका मुख्यमंत्री का रास्ता

सतिंद्र की हत्या के मामले में मां बहन ने रोका मुख्यमंत्री का रास्ता

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछलेतीनमाह से बेटे के हत्यारों को पकड़ने के लिए दर-दर भटक रही मां मृतक की बहन ने अनाज मंडी में सरस्वती जन्मोत्सव में आए सीएम के सामने हंगामा किया। मामला बिगड़ता देखकर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में महिला उसकी बेटी को महिला पुलिस कर्मियों ने पकड़कर उन्हें दूर ले गए। बाद में सीएम के वहां से चले जाने के बाद महिलाओं को छोड़ा गया। जिसके बाद महिला उसके साथ आए लोगों ने मंडी में पुलिस को बुरा भला कहकर बवाल मचाया।

20 अक्टूबर 2015 को नंद कॉलोनी का 26 वर्षीय युवक सतिंद्र उर्फ बंटी घायल हालत में परिजनों को एक शैलर में मिला था। जिसके कई दिन बाद उसकी मौत हो गई। मृतक की मां जसबीर कौर का आरोप है कि कस्बे का ही एक युवक दोस्त बनकर उसके बेटे को घर से बुलाकर ले गया था। जिसके बाद उसके बेटे के जख्मी हालत में शैलर में पड़ा होने की खबर आई थी। सूचना के बाद परिजन घायल सतिंद्र को पीजीआई ले गए। जहां 26 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई। मां को शक है कि वह युवक जानता है कि उसके बेटे के साथ क्या हुआ। जिससे उसकी मौत हो गई। लेकिन पुलिस को शिकायत देने के बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया। उल्टा पुलिस उनपर दबाव डाल रही है कि जिस पर वे आरोप लगा रहे हैं वह युवक बेकसूर है। महिलाओं के हंगामे को देखकर सीएम बिना बोले वहां से निकल गए। बाद में किसी भाजपा कार्यकर्ता ने सीएम तक बात पहुंचाने की बात कहकर महिलाओं के हाथ से शिकायत ली और वहां से सब चले गए।

कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाईं केंद्रीय मंत्री उमा भारती

सरस्वतीजन्मोत्सव कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री उमा भारती को भी शिरकत करनी थी, लेकिन वे समारोह में नहीं पहुंची। कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि केंद्रीय मंत्री को अचानक कहीं और जाना पड़ गया। जिसके चलते उनका दौरा रद्द हो गया।

हत्यारों को जल्द पकड़ने की मांग उठाई

मृतककी बहन नवजोत कौर ने रोते हुए बताया कि उसके पिता की मौत काफी समय पहले हो चुकी थी। मां जसबीर कौर ने उसे भाई देवेंद्र सतिंद्र को पाला था। 16 नवंबर को उसकी शादी होनी तय हुई थी। पूरा परिवार शादी की तैयारियों में लगा था, लेकिन इसी बीच उसके भाई सतिंद्र पर हमला हो गया और कई दिन पीजीआई में रहने के बाद उसने दम तोड़ दिया। गमगीन माहौल के बीच उसके परिवार ने उसकी शादी की। सीएम से मांग करते हुए कहा कि पुलिस को आदेश देकर उसके भाई के हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए।

चाय के बहाने खेला सियासी दांव

चायकी चुस्की के बहाने सीएम खट्टर अनाज मंडी में सियासी दांव भी खेल गए। सीएम ने अनाज मंडी में आढ़तियों द्वारा आयोजित चाय के एक कार्यक्रम में मंडी प्रधान विनोद बंसल को भाजपा में शामिल करने की घोषणा की। इससे पहले किसी को भी भनक नहीं थी कि मंडी प्रधान भाजपा में शामिल होंगे। विनोद बंसल कुलदीप बिश्नोई की हजकां पार्टी में व्यापार सेल के प्रदेश महासचिव, प्रदेश सचिव अन्य कई पदों पर रह चुके हैं। सीएम की अध्यक्षता में विनोद बंसल ने हजकां को अलविदा कहकर भाजपा का दामन थाम दिया। मंडी में उपप्रधान तरणदीप वडै़च प्रधान विनोद बंसल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि उन्हें केवल एक दुकान पर चाय का निमंत्रण मिला था, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि मंडी प्रधान के नेतृत्व में इतने लोग उनका स्वागत कर रहे हैं। व्यापारियों ने मंडी में कम्यूनिटी सेंटर बनाने, शेड निर्माण, चार दीवारी केंद्र पर सुरक्षा की मांग रखी। जिन्हें सीएम ने पूरा करने का आश्वासन दिया

मुझे जल्दी है आप सभी बच्चों का कार्यक्रम देखकर जाना

मुख्यमंत्रीमनोहर लाल सरस्वती जन्मोत्सव कार्यक्रम से जल्दी उठकर चले गए। जिसके चलते सरस्वती जन्मोत्सव के लिए स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए कार्यक्रमों की प्रस्तुति को भी उन्होंने नहीं देखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें जल्दी है, इसलिए वे जा रहे हैं। हालांकि उन्होंने लोगों से कहा कि वे बच्चों के कार्यक्रम जरूर देखकर जाएं, लेकिन मुख्यमंत्री के वहां से जाते ही अधिकतर लोग भी निकल गए।

पिहोवा. बेटे के हत्यारों को पकड़ने की मांग को लेकर अनाजमंडी में सीएम से मिलने पहुंची मृतक सतिंद्र की मां बहन को रोकती पुलिस।

खबरें और भी हैं...