पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरस्वती तट के तीर्थ स्थल विकसित होंगे : सीएम खट्‌टर

सरस्वती तट के तीर्थ स्थल विकसित होंगे : सीएम खट्‌टर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणाकेमुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सरस्वती नदी की निर्मल धारा को धरातल पर प्रवाहित करने के लिए सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड का गठन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सरस्वती जन्मोत्सव को वर्ष 2018 से अंतरराष्ट्रीय उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इस उत्सव की तैयारियां अभी से शुरू हो जाएंगी।

इसके माध्यम से सरस्वती नदी के तट पर सभी तीर्थ स्थलों, मार्गों, कुरुक्षेत्र 48 कोस के 134 तीर्थ और पर्यटन स्थलों को विकसित किया जाएगा। इतना ही नहीं केंद्र सरकार ने कुरुक्षेत्र के पर्यटन और तीर्थ स्थलों को श्रीकृष्णा सर्किट के तहत विकसित करने के लिए 120 करोड़ रुपए का अनुदान दिया है।

मुख्यमंत्री शुक्रवार शाम सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड की ओरसे सरस्वती तीर्थ पार्क स्थल पर तीन दिवसीय सरस्वती महोत्सव समारोह के समापन समारोह में बोल रहे थे। कार्यक्रम में एचएसएससी के चेयरमैन भारत भूषण भारती ने पिहोवा के सरस्वती तीर्थ को विकसित करने, सरस्वती बोर्ड का गठन करने, सरस्वती तीर्थ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए श्रीकृष्णा सर्किट में शामिल करने, पिहोवा के 105 गांवों को विकसित करने, पिहोवा के पश्चिम क्षेत्र में गलेडवा की ओर से आठ किलोमीटर लंबा बाईपास बनाने, स्योंसर में 11 हजार एकड़ जंगल को विकसित करने, भाई उदय सिंह की 300 साल पुरानी हवेली को हेरिटेज का दर्जा देने, भेरियां राजकीय कॉलेज में विज्ञान की शाखा शुरू करने, भवन का नवनिर्माण करने, नपा की जमीन पर हर्बल और शहीद पार्क बनाने की मांगों को रखा।

गीता जयंती मनेगी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुरुक्षेत्र 48 कोस में भगवान श्रीकृष्ण के गीता उपदेश, महाभारत और वेदों-पुराणों की रचना की। इस क्षेत्र को विकसित करने का संकल्प सरकार ने लिया है। इसलिए सरकार ने जहां इस वर्ष प्रत्येक जिले में गीता जयंती महोत्सव मनाया, वहीं वर्ष 2016 में गीता जयंती को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाएगा।

इस अवसर पर प्रशांत भारद्वाज, ओएसडी अमरेंद्र सिंह, राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा, अमित झा, विजेंद्र, बलबीर सैनी, पूर्व मंत्री एमएल रंगा, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, युद्धिष्ठर बहल, रोशनलाल गर्ग, सुशांत भारती, महंत बंसीपुरी, स्वामी उत्तम गिरी, रविंद्र सांगवान, गुरदयाल सनहेड़ी, हरपाल सिंह, संजीव शास्त्री, रामधारी शर्मा, मदन लाल दुआ, धुम्मन सिंह, सचिन मित्तल, गुरनाम मलिक, रवि भूषण गर्ग, श्याम लाल जांगड़ा, सुरेंद्र माजरी, अमरजीत कैथल, राकेश शर्मा, सुनील, दीपक शर्मा, सतीश सिंगला, तरुण वडै़च, कुलदीप, एसडीएम डाॅ. किरण सिंह और नगराधीश पूजा भारती मौजूद थी।

पिहोवा | सरस्वतीमहोत्सव के समापन समारोह पर मां सरस्वती को पुष्पअर्पित करते सीएम मनोहर लाल खट्टर अन्य।

खबरें और भी हैं...