पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऊर्जा रक्षक पर हुई भाषण प्रतियोगिता

ऊर्जा रक्षक पर हुई भाषण प्रतियोगिता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिहोवा| राजकीयकन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मिशन ऑन मेकिंग ऑफ ऊर्जा रक्षक के तहत भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसके तहत बच्चों ने ग्लोबल वार्मिंग, मौसम परिवर्तन ऊर्जा संरक्षण पर अपने विचार रखे। प्राचार्य हंसराज ने कहा कि मानवीय क्रिया कलापों के कारण वायुमंडल में कार्बन-डाई-ऑक्साइड गैस लगातार बढ़ती जा रही है। वनों के कटाव के कारण भी वायुमंडल प्रभावित होता है, जिसके चलते मौसम परिवर्तन होने के साथ-साथ ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है। इससे तटीय प्रदेशों को खतरा पैदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि हम सबको पेट्रोल, डीजल बिजली का सदुपयोग करना चाहिए, ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहे। इस अवसर पर मुख्याध्यापिका नीलम नागपाल, सुरेंद्र कुमार और निर्मला रानी मौजूद थी।

पिहोवा. राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी।