पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा के साथ खेलकूद भी जरूरी : डॉ. दलेल

शिक्षा के साथ खेलकूद भी जरूरी : डॉ. दलेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिहोवा|डीएवी कॉलेजमें शनिवार को इंटर कॉलेज तीरांदाजी प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ केयू खेल निदेशालय के निदेशक डॉ. दलेल सिंह चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि खेलों का जीवन में बहुत महत्व है। इसलिए शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद गतिविधियों का होना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं लागू की गई हैं। प्राचार्य डॉ. केडी झा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों की 13 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस अवसर पर प्रो. बल सिंह लोकेश उपस्थित थे।