पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिसे नशेड़ी समझा, वह निकला लुटा हुआ ऑटो चालक

जिसे नशेड़ी समझा, वह निकला लुटा हुआ ऑटो चालक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृष्णपालसड़कके पास बेसुध सी हालत में घूम रहा था। लोगों ने यही समझा कि शायद उसने शराब पी रखी है। लेकिन जब कुछ लोगों को आप बीती बताई तब पता चला कि उसके साथ लूटपाट हुई है। ऑटो चालक कृष्ण को बदमाश नशीला जूस पिलाकर उसका ऑटो, मोबाइल तीन हजार रुपए निकाल कर ले गए।

जब तक घटना का खुलासा होता, बदमाश फुर्र हो चुके थ। गुहला चीका के गांव डडोता के ऑटो चालक कृष्णपाल ने बताया कि कुछ लोग उसे चीका के ऑटो स्टैंड से पिहोवा लेकर लाए थे। इन लोगों ने कहा कि था कि पिहोवा से कुछ सामान लाना है। पिहोवा पहुंचने पर उनमें से एक ने जूस पीने को कहा। उनके साथ जब उसने जूस पिया तो उसे बेहोशी छाने लगी। इस दौरान उनके से एक युवक ने उसकी जेब में रखे तीन हजार रुपए, मोबाइल निकाल लिया। इसके बाद उसे सड़क पर छोड़ कर ऑटो लेकर निकल गए। वहां से गुजर रहे लोगों ने सोचा की शायद ऑटो चालक नशे का आदि होगा। इसलिए कोई उसके पास भी नहीं आया। जब उसे होश आया तो उसने आपबीती बताई। मामला पुलिस तक पहुंचा। तब शिकायत दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।