पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुरु नाम का सिमरन करते निकली प्रभातफेरी

गुरु नाम का सिमरन करते निकली प्रभातफेरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिहोवा|गुरु गोबिंदसिंह प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा बाउली साहिब की ओर से आयोजित प्रभातफेरी शबद कीर्तन करते हुए गुहला रोड पर दीदार सिंह के निवास पर पहुंची। आयोजक परिवार की ओर से पुष्पवर्षा कर प्रभातफेरी का स्वागत किया गया। गुरुद्वारा मुखी संत बाबा महिंद्र सिंह कार सेवा वालों ने संगत को सतनाम वाहेगुरु का जाप कराया। रागी बलविंद्र सिंह, भूपिंद्र सिंह और परमजीत कौर ने गुरुबाणी कीर्तन द्वारा संगत को गुर-चरणों से जोड़ा। शुक्रवार को प्रभातफेरी फौजी प्लाॅट में ज्ञान सिंह के निवास पर पहुंचेगी। इस अवसर पर मुख्तयार सिंह, कंवलजीत सिंह, निर्मल वोहरा, त्रिलोचन सिंह, मंजीत सिंह, हरभजन सिंह, मंदीप सिंह, सुखप्रीत सिंह, तरसेम सिंह, जसबीर जस्सी, वरयाम सिंह और महिंद्र सिंह मौजूद थे।