जिले में 3223 नए मतदाता बने
कुरुक्षेत्र| जिलानिर्वाचन कार्यालय की तरफ से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सात दिसंबर तक 3223 नये मतदाताओं को सूची में शामिल किया गया है। तहसीलदार चुनाव राजकुमार ने बताया कि प्रशासन द्वारा विशेष मतदाता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें आगामी 14 दिसंबर तक जिला के सभी नये मतदाता अपने पहचान पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सात दिसंबर को जिला के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से कुल 3223 मतदाताओं ने आवेदन किया। जिसमें लाडवा से 936, शाहाबाद के 842, थानेसर के 672 तथा पिहोवा के 773 मतदाता शामिल हैं। जो युवा 18 वर्ष की आयु पूरी करते हों, वे आगामी 14 दिसंबर को अपने पहचान पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं।