पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोक अदालत में निपटाया 1 मामला

लोक अदालत में निपटाया 1 मामला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिहोवा| यूंतो लोक अदालतें अपनी उपयोगिता साबित कर रही हैं। विधिक सेवा प्राधिकरण लोक अदालतों को लेकर काफी गंभीर है। इसी लिए लोक अदालतों में ज्यादा से ज्यादा मामले रखे जा रहे हैं। लेकिन इनमें कई बार आपसी सहमति भी नहीं बनती। उपमंडल विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से स्थानीय कोर्ट परिसर में महिलाओं से संबंधित केसों का निपटारा करने के लिए विशेष पारिवारिक लोक अदालत का आयोजन 20 सितंबर को किया गया था।

प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं न्यायाधीश विवेक यादव ने बताया कि महिलाओं से संबंधित केसों का निपटारा करने के लिए विशेष पारिवारिक महिला लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत में मैट्रीमोनियल से संबंधित 33 केसों में से एक केस का मौके पर निपटारा हुआ। जबकि सिविल के 7 केसों में से किसी केस का आपस में समझौता होने के कारण निपटारा नहीं हो सका।