पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शक्तिपीठ में धूमधाम से मनेगा नवरात्र उत्सव

शक्तिपीठ में धूमधाम से मनेगा नवरात्र उत्सव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिहोवा|गांव धनीरामपुरास्थित पितांबरा शक्ति पीठ में माता बगुलामुखी मंदिर में नवरात्र महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर के व्यवस्थापक महंत भीमपुरी ने बताया कि गुरुवार से तीन अक्टूबर तक प्रतिदिन मंदिर में यज्ञ अनुष्ठान किया जाएगा। इसमें ब्राह्मणों द्वारा नौ देवियों की मंत्रोच्चारण के साथ पूजा करवाई जाएगी। महंत भीम पुरी ने बताया कि यह पीठ उत्तर भारत की एकमात्र शक्ति पीठ है। मां बगुलामुखी तंत्र मंत्र की देवी है। नवरात्रों में मां की विधिवत पूजा से परिवार में समृद्धि आती है और शत्रु निर्बल होकर उस पर विजय प्राप्त होती है। इसी मान्यता के चलते हर साल यहां देश के कोने कोने से हजारों श्रद्धालु अनुष्ठान के लिए आते हैं।