पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनुष्य के हृदय में हमेशा रहते हैं भगवान : पवन भारद्वाज

मनुष्य के हृदय में हमेशा रहते हैं भगवान : पवन भारद्वाज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र|सेक्टर-5 कम्यूनिटीसेंटर में आयोजित भागवत कथा में हवन और प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुई। समापन दिवस पर कथावाचक पंडित पवन भारद्वाज ने कहा कि जैसे काष्ठ में अग्नि सदा ही व्यापक रहती है उसी तरह भगवान भी समस्त प्राणियों के हृदय में सर्वदा विराजमान रहते हैं। भगवान अजन्मा है, फिर भी वे अपने भक्तों के उद्धार और पृथ्वी का भार उतारने के लिए धरती पर अवतार धारण करते हैं। कथा के मुख्य यजमान अश्वनी जोशी पिहोवा, सुरेश भारद्वाज, श्यामलाल अरोड़ा, सुरेश गर्ग और जेपी आश्री ने सर्वदेव पूजन करके भागवत पुराण पर पुष्प, वस्त्र और दक्षिणादि अर्पण करके कथा को विश्राम दिया। आरती में आचार्य नरेश कौशिक, प्रदीप भारद्वाज, रघु शर्मा, नाथीराम शर्मा, सुरेश गर्ग, अतुल गर्ग, रमेश पौलत्सय, यशपाल शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा, श्यामलाल अरोड़ा, दर्शनपाल शर्मा, जेपी आश्री, अशोक शर्मा, देवीदयाल शर्मा और सुरेश भारद्वाज ने भाग लिया।