पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डराती हैं छतों से गुजर रही हाईटेंशन तारें

डराती हैं छतों से गुजर रही हाईटेंशन तारें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिहोवा |वार्ड नंबर एक में मकानों के ऊपर से जा रही बिजली की हाईटेंशन तारों से लोग भय के साये में जी रहे हैं। प्रशासन और बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों को भी कई बार इस बारे अवगत कराया है। परंतु कोई समाधान अभी तक हुआ है। इस बारे में वित्तमंत्री हरमोहिंद्र सिहं चट्ठा को भी वार्ड वासी लिखित में सूचित कर चुके हैं। लेकिन कोई भी कार्रवाई आज तक नहीं हु़ई, केवल आश्वासन ही मिला है। इस समस्या बारे बताते हुए राजपाल कश्यप, जगदीश चंद, सतपाल, बलबीर सिंह, किरण कुमार, रणबीर सिंह, मनजीत सिंह, सुखदेव सिंह, सतीश कुमार, करनैल सिंह आदि ने कहा कि उनके घरों के ऊपर से 5-10 फुट की दूरी पर हाईटेंशन तारें गुजर रही हैं जिससे हर समय करंट लगने का डर बना रहता है। डर के मारे बच्चे भी छतों पर जाने से डरते हैं। कई बार कपड़े सुखाते समय महिलाओं को करंट भी लग चुका है। एक घर में तो खंभा घर के बीच में ही खड़ा है। उन्होंने मांग की है कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।