भांवरा ने कांग्रेस छोड़ थामी इनेलो
कांग्रेसकोपिहोवा हलके में शनिवार को एक और झटका लगा। कांग्रेस के पूर्व ब्लाक प्रधान मोहन लाल भांवरा ने कांग्रेस छोड़ कर इनेलो ज्वाइन कर ली।
इनेलो प्रत्याशी जसविंद्र सिंह संधू, इनेलो उपाध्यक्ष केएल शर्मा प्रहलाद भगत शर्मा, विट्टू कंसल ने उनका पार्टी में स्वागत किया। बता दें कि शुक्रवार को महंत तरणदास ने कांग्रेस छोड़ी थी। संधू ने कहा कि अब प्रदेश में कांग्रेस की हार निश्चित हो चुकी है।
विस चुनाव के बाद इनेलो सरकार होगी। मौके पर नैसी के पूर्व सरपंच सुरजीत सिंह, सतविंद्र सिंह, जोगा सिंह, सुखा सिंह ढिल्लो, गुरदीप भंगु, जरनैल विर्क, मलिक सिंह ढिल्लो, जसविंद्र सिंह, प्रकाश सिंह संधू, मामचंद सैनी, धर्मवीर शर्मा, सरोज भांवरा, महिंद्र मुलतानी, नंदलाल, रामलाल सैनी, संजीव, इशु, अजीत, राकेश शर्मा आदि पार्टी में शामिल हुए।