पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हमें ऐसा नेता चाहिए...

हमें ऐसा नेता चाहिए...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
691 बूथों पर डलेंगी वोट

लाडवा में सबसे ज्यादा 77970

बोले दुआ- बिश्नोई ने हारे घोड़ों पर दांव लगाया

दो पार्षदों ने कांग्रेस तो दुआ ने हजकां छोड़ी

महिला वोटर करेंगी प्रत्याशी की हार-जीत का फैसला

यादों के झरोखे से

हम जरूर देंगे वोट

पिहोवा|गांव बिलोचपुरासे अरुणाय जाने वाले रास्ते को विधायक जी ने चुनाव से पहले पक्की सड़क में बदलने की घोषणा तो कर दी। लेकिन रोड़ा डाल कर ही छोड़ दिया। अब नेता जी कह रहे हैं कि मुझे तीसरी बार िवधायक बना दो। रोड़े से आगे जो काम बचा है वह पूरा करा दूंगा। लेकिन यही रोड़ा कहीं नेता जी राह में रोड़ा बन जाए।

12 उड़नदस्ते रखेंगे नजर

चारोंविधानसभा क्षेत्रों में आदर्श चुनाव आचार सहिंता की पालना कराने और प्रत्येक चुनावी गतिविधि पर नजर रखने के लिए प्रशासन ने 12 उड़नदस्ते, 12 एसएसटी टीमें, 4 वीएसटी टीमें, 4 वीवीटी टीम 4 लेखा टीम गठित की हैं।

तीन हजार कर्मी संभालेंगे जिम्मा

इसबार विस चुनाव में थानेसर, लाडवा, शाहबाद पिहोवा विधानसभा क्षेत्र में चुनावों को शांतिपूर्ण कराने के लिए प्रशासन की तरफ से तीन हजार से ज्यादा अधिकारी कर्मचारी बूथों पर नियुक्त किए जाएंगे।

टोल फ्री नंबर पर करें शिकायत

विसचुनाव में लोगों की समस्याएं जानने और उनकी शिकायत सुनने के लिए प्रशासन ने टोल फ्री नंबर शुरू किया है। नगराधीश कार्यालय में टोल फ्री नंबर 1800-180-1744 लगाया है। वहीं 01744-220508 पर लोग सूचना या शिकायत कर सकेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल गजराज ने बताया कि चारों विस क्षेत्रों में 691 पोलिंग स्टेशन बनाए हैं। इनमें से लाडवा विस क्षेत्र में 185, शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में 159 एक सहायक पोलिंग स्टेशन, थानेसर विधानसभा क्षेत्र में 161 11 सहायक पोलिंग स्टेशन और पिहोवा विस क्षेत्र में 174 पोलिंग स्टेशन बनाए हैं।

लाडवा विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता एक लाख 65 हजार 885 हैं। इनमें 77970 महिलाएं हैं। शाहाबाद में एक लाख 48 हजार 68 वोटों में से 67 हजार 188 महिला वोटर, थानेसर में एक लाख 70 हजार 438 वोट में से 79 हजार 771 महिलाओं की हैं। पिहोवा में एक लाख 61 हजार 81 में से 76 हजार 14 महिलाएं हैं।

हजकां के प्रदेश सचिव मदन लाल दुआ ने कहा कि पार्टी ने उन्हें टिकट देने के नाम पर बहका कर रखा। ऐन वक्त पर उनकी जगह किसी और को टिकट थमा दिया। कहा कि कुलदीप ब