प्रकाशोत्सव पर निकाली प्रभातफेरी
पिहोवा | गुरुनानकदेव के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा बाउली साहिब की ओर से आयोजित प्रभातफेरी रविवार को कैथल रोड पर कश्मीर सिंह के निवास पर पहुंची। प्रभातफेरी में रागी बलविंद्र सिंह, नवदीप कौर और मनजीत कौर ने गुरुबाणी कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया। कथावाचक कंवलजीत सिंह ने गुरु ग्रंथ साहिब के हुक्मनामे की कथा की। मंगलवार को प्रभातफेरी गुरुनानक कॉलोनी में गुरनाम सिंह के निवास पर पहुंचेगी। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह, जसवंत सिंह, खुशवंत सिंह, लाडी, गुरप्रीत कलेर, मुख्तयार सिंह और जान पाल भिंडर उपस्थित थे।