पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शबद गायन से संगत हुई निहाल

शबद गायन से संगत हुई निहाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिहोवा|गुरु गोबिंदसिंह प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा बाउली साहिब की ओर से निकाली प्रभातफेरी शबद कीर्तन करते हुए अमृतसरी फार्म में बलविंद्र सिंह के निवास पर पहुंची। रागी बलविंद्र सिंह ने जागत जोत जपे निस बासर एक बिना मन नेक आने शबद का गायन कर संगत को निहाल किया। कंवलजीत सिंह ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह द्वारा स्थापित खालसे को उस सर्वशक्तिमान परमात्मा को छोड़कर किसी ओर को अपने मन में नहीं बसाना चाहिए। जसवंत सिंह, मुख्तयार सिंह गुरदीप सिंह के शब्द जत्थे ने गुरुबाणी शबद का गायन किया। गुरुवार को प्रभातफेरी गुरुनानक कॉलोनी में गुरविंद्र खिल्लन के निवास पर पहुंचेगी। इस मौके पर गुरिंद्रजीत नत, सरूप सिंह, बलवंत सिंह, जसबीर जस्सी, निशान सिंह, सतनाम सिंह, भूपिंद्र सिंह और मलकीत सिंह मौजूद थे।