- Hindi News
- अवैध कब्जों से टीकरी के ग्रामीणों में रोष
अवैध कब्जों से टीकरी के ग्रामीणों में रोष
पिहोवा|गांव टीकरीमें पंचायती भूमि जोहड़ पर अवैध कब्जों को लेकर ग्रामीणों में रोष है। इन कब्जों को हटवाने के लिए ग्रामीणों ने मंगलवार को एसडीएम डॉ. किरण को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीण संजीव बलविंद्र ने बताया कि कई ग्रामीणों ने गांव की पंचायती भूमि, जोहड़ की जगह गोचरान भूमि पर अवैध कब्जे किए हुए हैं। इसे हटवाने के लिए वे कई गुहार लगा चुके हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पाई। जोहड़ की भूमि पर कब्जे के चलते पानी की निकासी भी सही ढंग से नहीं हो पा रही। इसके कारण गंदगी फैली हुई है और बीमारियों का डर सता रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि अवैध कब्जों को हटाने के लिए प्रशासन जल्दी कार्रवाई करे, नहीं तो उन्हें मजबूरन प्रदर्शन करना पड़ेगा। इस मौके पर बलविंद्र, संजीव, जयपाल और राजबीर मौजूद थे।
पिहोवा| अवैधकब्जे हटवाने के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण।