प्रभातफेरी में भजन पर झूमे श्रद्धालु
पिहोवा|तिलक कॉलोनीस्थित लाल द्वारा मंदिर की ओर से निकाली जा रही प्रभातफेरी का दत्ता परिवार ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। भजन गायक राजेंद्र शर्मा ने गणेश वंदना के साथ प्रभातफेरी की शुरुआत की। भजन गायक सुखदेव शर्मा, विनोद मेहता, सन्नी अरोड़ा, राजेश वर्मा, काका ग्रोवर, अनमोल मेहता, अश्वनी वासन और विजय चावला के गाए भजन मस्त बना देन गे ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। अशोक गंभीर श्याम लाल द्वारा आयोजक परिवार को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शुभम अरोड़ा, ओमप्रकाश डावर, शिवचरन बहल, हैप्पी चोपड़ा, आनंद अरोड़ा, जगदीश जग्गी और तीर्थ राम कपूर उपस्थित थे।