आईडीबीआई ने पिहोवा में खोली ब्रांच
पिहोवा| आईडीबीआईबैंक ने अंबाला रोड पर डीएवी स्कूल के सामने अपनी नई शाखा मंगलवार को खोली। इस मौके पर मुख्यातिथि नगरपालिका के सचिव निर्मल प्रकाश कौशिक थे। उन्होंने कहा कि बैंक उपभोक्ता के बीच एक अटूट रिश्ता होता है। अगर उपभोक्ता बैंक दोनों इस रिश्ते को ईमानदारी से निभाएं तो जीवन भर इसका लाभ मिलता है। बैंक के महाप्रबंधक सुमन कुमार ने बताया कि आईडीबीआई में किसान क्रेडिट कार्ड, कार लोन, होम स्टडी लोन, बिजनेस ऋण प्रधानमंत्री जन धन योजना खाता सुविधाएं उपलब्ध हैं। डिप्टी जीएम संजीव गुप्ता ने कहा कि पिहोवा के लोगों के अधिकतर विदेश में होने के चलते वेस्टर्न यूनियन और मनीग्राम सुविधाएं भी दी गई हैं।