- Hindi News
- अतिक्रमण करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई : डॉ. किरण
अतिक्रमण करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई : डॉ. किरण
एसडीएमडॉ.किरण सिंह ने कहा कि शहर के मुख्य मार्गों, चौराहों बाजारों में अतिक्रमण करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पर्यटन स्थली धर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालुओं और शहरवासियों को अतिक्रमण से किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
एसडीएम ने देर शाम पिहोवा चौक, बस स्टैंड, गुरुद्वारा रोड, नगरपालिका रोड और मेन बाजार सहित कई अन्य जगहों का औचक निरीक्षण करने के बाद दुकानदारों अधिकारियों को निर्देश दिए। एसडीएम शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाके अन्य जगहों से अवैध कब्जे हटाए, अतिक्रमणकारियों को भगाने के साथ-साथ रोजमर्रा में अस्थाई रूप से दुकान लगाने वाले लोगों को सही जगह पर दुकान लगाने से संबंधित निर्देश दिए गए। डॉ. किरण ने कहा कि भविष्य में जो भी दुकानदार या व्यक्ति अवैध कब्जा या अतिक्रमण करेगा उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा। उन्होंने डीएसपी चंद्रपाल को निर्देश दिए कि पुलिस प्रशासन समय-समय पर शहर मुख्य मार्गों का निरीक्षण करे। वहीं नगरपालिका के सचिव निर्मल प्रकाश एमई सतीश मित्तल को निर्देश दिए कि नगरपालिका बाजारों अन्य जगहों पर निरीक्षण कर अवैध जगहों पर दुकान लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करे। इस मौके पर चौकी इंचार्ज मुनीष कुमार और राजीव मेहता मौजूद थे।
पिहोवा-शहर के औचक निरीक्षण के दौरान दुकानदारों अधिकारियों को दिशा-निर्देश देती एसडीएम डॉ. किरण सिंह