- Hindi News
- अरुणाय में मिला डेंगू का मरीज तब जागा सेहत महकमा
अरुणाय में मिला डेंगू का मरीज तब जागा सेहत महकमा
पिहोवा|गांव अरूणायमें एक व्यक्ति डेंगू से पीड़ित मिला। ठंड के मौसम के बावजूद डेंगू मिलने से सेहत महकमे में भी हलचल मच गई। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और सैंपल लिए।
बताया जाता है कि गांव अरुणाय का प्यारे लाल कई दिनों से अस्वस्थ चल रहा था। रोज रोज दवा खाकर जब वह तंग गया तो उसे किसी डॉक्टर ने एलएनजेपी अस्पताल जाकर ब्लड टेस्ट कराने की सलाह दी। जब ब्लड सैंपल की रिपोर्ट आई तो पूरा विभाग सन्न रह गया। प्यारे लाल डेंगू की चपेट में था। कुरुक्षेत्र अस्पताल प्रबंधन से इसकी सूचना पिहोवा सीएचसी को दी, तो यहां से टीम गांव अरूणाय के लिए रवाना गई और वहां स्थिति का जायजा लिया। डॉक्टरों के मुताबिक डेंगू के कीटाणुओं से मरीज का एचबी गिरना मरीज के लिए जानलेवा हो सकता है।
अब जुटी नमूने लेने में टीम
सामुदायिकस्वास्थ्य केंद्र पिहोवा में अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे एसएमओ डॉ. बीबी कक्कड़ ने बताया कि उन्हें एलएनजेपी अस्पताल से अरूणाय में डेंगू का मरीज होने की सूचना मिली, जिसके बाद विभाग सक्रिय हो गया है। अरूणाय से मरीज से परिवार सहित आसपास के लोगों के खून के नमूने लिए गए हैं। जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। मच्छरों की रोकथाम बचाव के उपाय बताने के लिए टीम ग्रामीणों से लगातार संपर्क में है।