पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेब से निकाल ले गए एक लाख

जेब से निकाल ले गए एक लाख

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिहोवा| यदि आपकिसी बैंक या किसी अन्य जगह से नकद पैसे लेकर चल रहे तो सावधान रहिए। ठगों के गिरोह मंडी, बैंकों अन्य व्यापारिक जगहों पर घूमते रहते हैं जो लोगों पर नजर रखते हैं कि वो कितना कैश लेकर निकले हैं और किस जगह पर कैश रखा गया है। ऐसी ही घटना का शिकार गांव जखवाला का लाल सिंह भी हुआ।
लाल सिंह की जेब से शातिर चोरों ने एक लाख रुपए निकाल कर उसे चपत लगा दी। बस स्टैंड पर जब वह गांव में जाने के लिए बस में चढ़ने लगा तो अचानक कोई सवारी अंदर तो कोई बाहर होने लगी। इसी बीच फायदा उठाकर किसी ने उसकी जेब से एक लाख रुपए निकाल लिए। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की है।