कराह साहिब में हटवाए अवैध कब्जे
पिहोवा|गांव कराहसाहिब में बीडीपीओ की अध्यक्षता में अवैध कब्जे हटवाए गए। इस दौरान गांव में पुलिस भी तैनात रही। बीडीपीओ प्रताप सिंह की अध्यक्षता में गांव की फिरनी मुख्य रास्तों से अवैध कब्जे हटवाए गए। बीडीपीओ प्रताप सिंह ने बताया कि विभाग के पास गांव की फिरनी मुख्य रास्तों पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत की गई थी। इससे गांव की सुंदरता खराब हो रही थी और रास्तों से गुजरने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी। आला प्रशासनिक अधिकारियों के आदेश पंचायत के आग्रह पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने जेसीबी मशीन की सहायता से अतिक्रमण को हटवाया। बीडीपीओ ने कहा कि अन्य गांवों में भी फिरनी रास्तों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।