पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों को दे रहे ट्रैफिक नियमों की जानकारी

बच्चों को दे रहे ट्रैफिक नियमों की जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिहोवा| सड़कसुरक्षा सप्ताह के तहत पुलिस की ओर से डीएसपी चंद्रपाल की अध्यक्षता में स्कूलों में जागरुकता शिविर आयोजित किए गए। डीएसपी ने बच्चों को ट्रैफिक नियमों की पालना के प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का मकसद विद्यार्थियों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करना है। प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित की जा रही है, जिसमें तीसरी से पांचवीं, छठी से आठवी नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। इनमें से विशेष स्थान प्राप्त करने वाले नौ विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे यातायात नियमों का सजगता से पालन करे। इस मौके पर एसएचओ नरेंद्र कुमार, प्रिंसिपल गुरबाज सिंह चट्ठा, श्रीपाल बंसल, अश्वनी शर्मा, गुलाब सिंह, ट्रैफिक इंचार्ज सुभाष चंद्र, आनंद बख्शी और सतीश कुमार मौजूद थे।

पिहोवा| सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत स्कूलों में आयोजित प्रतियोगिताओं में निरीक्षण करते डीएसपी चंद्रपाल।