- Hindi News
- प्रभातफेरी में गुरबाणी पर झूमे श्रद्धालु
प्रभातफेरी में गुरबाणी पर झूमे श्रद्धालु
पिहोवा|गुरु गोबिंदसिंह प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा बाउली साहिब की ओर से आयोजित प्रभातफेरी कांता फार्म में बलबीर सिंह के परिवार की ओर से गुरुद्वारा साहिब में आयोजित की गई। कंवलजीत सिंह ने गुरुबाणी शबद हर जन राम नाम गुण गावै की व्याख्या करते हुए कहा कि परमात्मा का भक्त हर समय उसके गुण गाता है। जो मनुष्य परमात्मा के भक्त की निंदा करता है, पर भक्त उसे अनदेखा कर अपनी भक्ति में लीन रहता है। क्योंकि वह जानता है कि जो कुछ हो रहा है वह परमात्मा की आज्ञा अनुसार हो रहा है।
रागी बलविंद्र सिंह, भूपिंद्र सिंह, वंदना कौर चरणजीत कौर ने गुरुबाणी का कीर्तन किया। जत्थेदार सतपाल सिंह ने बताया कि नंद कॉलोनी में ज्ञानचंद सैनी के निवास पर पहुंचेगी। इस मौके पर बलजिंद्र सिंह, रविंद्र सिंह चीमा, अमृतपाल सिंह, जोगा सिंह, पलविंद्र सिंह, सुरजीत सिंह, बलदेव सिंह, हरविंद्र सिंह मौजूद रही।
पिहोवा| गुरुगोबिंद सिंह प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली गई प्रभातफेरी में हिस्सा लेते श्रद्धालु